25 जनवरी 2019 - 19:17
ट्रम्प के निकटवर्ती साथी और पूर्व सलाहकार गिरफ़्तार

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के निक‎टवर्ती साथी रोगर स्टोन को 2016 के चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के आरोप में जांच करने वाली विशेष काउंसिल ने फ़्लोरेडा से विभिन्न आरोपों में गिरफ़्तार कर लिया।

एसोशिएटेड प्रेस के अनुसार रोगर स्टोन पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हैक किए गये ई मेल्ज़ के हवाले से विकीलीक्स की रीलीज़ पर गवाही में हेराफेरी और झूठे बयान देने सहित 7 विभिन्न आरोपों में चार्जशीट दाख़िल की गयी है।

चार्जशीट के अनुसार रोगर स्टोन ने उनमें से कुछ झूठे बयान प्रतिनिधि सभा की गुप्तचर कमेटी को भी दिए थे। राबर्ट मूलर की विशेष काउंसिल की ओर से दाख़िल की चार्जशीट में रोगर स्टोन को 2016 के चुनाव में रूसी सरकार के हस्तक्षेप में भूमिका अदा करने का ज़िम्मेदार क़रार नहीं दिया गया जो उनकी जांच का मुख्य पहलू है।

रोगर स्टोन पर लगाई गयी चार्जशीट चुनाव से कुछ सप्ताह पहले विकीलीक्स की ओर से डेमोक्रेट के चोरी हो गये ई मेल्ज़ से संबंधित बातचीत पर है।

इस हवाले से राबर्ट मूलर का कहना है कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव रिपब्लिकन प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के चुनावी अभियान के चेयरमैन जॉन बोडिस्टा से संबंधित ई मेल्ज़ रूसी गुप्तचर अधिकारियों ने हैक किए थे।

रोगर स्टोन की गिरफ़्तार के बाद उन्हें 25 जनवरी को ही फ़्लोरेडा की अदालत में पेश किया गया।